*यूपी के सभी आम पीड़ित शिक्षामित्र 25 जुलाई को ईको गार्डेन में, काला दिवस पर सिर मुंडन करायेगें*
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
*जैसा कि आगामी 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा समायोजन निरस्त हुए एक
वर्ष पूरे हो जाएंगे, उक्त काली
भयानक मौत का तांडव कराने वाली तिथि को
यूपी का सभी आम पीड़ित पौने दो लाख शिक्षामित्र काला दिवस के रूप में मनाने
का फैसला किया हैं, उक्त के क्रम में सभी पीड़ित शिक्षामित्र, बहन उमा
देवी जी के नेतृत्व मे दिनांक -18 मई से गतिमान आंदोलन में 25 जुलाई को ईको
गार्डेन में पहुंच करके उक्त तिथि को काला दिवस के रूप में मनाने व अब तक
योगी सरकार के द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार का शिक्षामित्रों के पक्ष में
सकारात्मक निर्णय न लिए जाने के कारण सभी पीड़ित आहत के होने से एवं
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा पूर्व में दिये कई विश्वासनीय
आश्वासन को पुनः स्मरण कराने व योगी सरकार का ध्यान अपने भविष्य के तरफ
आकर्षित करने हेतु यूपी का पौने लाख पीड़ित महिलाओं व पुरूष शिक्षामित्रों
ने अपना केश परित्याग करने का कठोर निर्णय लिया हैं*
*स्मरण हो कि मुख्यमंत्री जी ने लेखपालों के कठोर हड़ताल के कारण कल उनके
सभी वांछित मांग को मानने के लिए विवश हो गए थे एवं राजकीय कर्मचारियों व
शिक्षकों को बिना किसी मांग के उन्हें भी खुश करने का तोहफ़ा दे दिये, वही
पौने दो लाख पीड़ित आम शिक्षामित्रों का परिवार आत्महत्या कर रहा हैं उसके
प्रति मुख्यमंत्री जी की कोई सहानुभूति नहीं दिख रही हैं*
*जैसा कि दिनांक - 21,29 जुलाई को क्रमशः शाहजहाँपुर व लखनऊ में
प्रधानमंत्री जी के आगमन का कार्यक्रम हैं और दिनांक -27 जुलाई को भाजपा
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी भी संगम नगरी इलाहाबाद में कुम्भ मेले
का उद्घाटन करने हेतु पधार रहे हैं, यहां पर भी उक्त शीर्ष माननीयो से
मिलकर अपनी पीड़ा रखने के लिए सक्रिय शिक्षामित्रों की टीम प्रयन्तशील हो
चुकी हैं*
उक्त जानकारी के साथ
*जय महाकाल*
प्रदीप पाल
जनपद - इलाहाबाद
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें