नई दिल्ली : स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पढ़ाई के साथ पुलिसिंग
की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट
(एसपीसी) के नाम से एक नए प्रोग्राम को मंजूरी दी है। इसकी शुरुआत इसी
महीने से देश भर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों से होगी।
हालांकि बाद में
इसको देश के सभी सरकारी स्कूलों तक विस्तार दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने
इस प्रोग्राम पर 430 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इस पूरे
प्रोग्राम का मकसद छात्रों में राष्ट्रीय भावनाओं को भरना और उन्हें
जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
गृह मंत्रलय और मानव संसाधन विकास मंत्रलय की देखरेख में तैयार किया गया यह
प्रोग्राम नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) और नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) की
तरह ही होगा। फिलहाल स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं और नवीं के बच्चों को इस
प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा। सरकार ने इसे लेकर एक गाइड लाइन भी जारी की है।
साथ ही राज्यों से प्रस्ताव भी मांगे हैं। इसके तहत अब तक गुजरात,
हरियाणा, राजस्थान और कर्नाटक ने रुचि दिखाई है। जहां जल्द ही ट्रायल के
तौर पर यह शुरू होगी। इसके अलावा निगरानी के लिए प्रत्येक राज्यों में एक
राज्यस्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी भी होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें