नई दिल्ली। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने
में जुटी सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की होने वाली भर्ती में
बड़ा बदलाव किया है।
इसके तहत बीएड करने वाले भी अब इन स्कूलों में पढ़ा
सकेंगे। हालांकि इन्हें भर्ती के दो साल के भीतर छह महीने का एक ब्रिज
कोर्स करना अनिवार्य होगा। अभी तक एक से पांचवी तक के प्राइमरी स्कूलों में
सिर्फ डिप्लोमा करने वाले ही पढ़ा सकते हैं। हालांकि इस बदलाव को लेकर
विरोध भी शुरू हो गया है। डिप्लोमाधारी छात्रों ने इसे लेकर नाखुशी जताई
है। नेशनल काउंसिल आफ टीचर्स एजुकेशन ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
एनसीटीई का मानना है कि इससे प्राइमरी स्कूलों को अच्छे शिक्षक मिल
सकेंगे। साथ ही इससे पढ़ाई के स्तर में भी सुधार दिखेगा। एनसीटीई के इस
बदलाव को जहां बीएड की पढ़ाई करने वाले छात्र अपने लिए एक बड़े मौके के तौर
पर देख रहे है। वहीं दूसरी तरफ डिप्लोमाधारी इसे अपने लिए प्रतिस्पर्धा का
बढ़ना मान रहे है। उनका मानना है कि इससे उनके मौके कम होंगे। अभी तक बीएड
करने वाले सिर्फ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्तर के स्कूलों में भी
नियुक्ति की पात्रता रखते थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें