MP Teacher Vacancy 2018: टीचर लाइन में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। जी हां इस साल मध्य प्रदेश में 30,000 सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। MP Teacher Vacancy 2018 की भर्ती प्रक्रिया अगले माह 15 अगस्त से शुरू हो जाएगी।
इस बात की जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में दी।
आचार संहिता लगने से पहले शुरू हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया
शिवराज सिंह ने कहा प्रदेश में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए राज्य सरकार 30 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। उन्होंने यह भर्ती प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू करने के लिए संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आपको बता दें इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है और इसके लिए सितंबर के आखरी सप्ताह तक आचार संहिता लगा दी जाएगी। चूकिं आचार संहिता लगने के बाद कोई नई भर्ती या नए फैसल नहीं लिए जा सकते है, ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार आचार संहिता से पहले ही सरकार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की कोशिश करेगी।
10 लाख बीएड और डीएलएड की डिग्रीधारी को है भर्ती का इतंजार
आपको बता दें अभी मध्यप्रदेश में करीब 10 लाख बीएड और डीएलएड की डिग्रीधारी उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें सालों से शिक्षक भर्ती का इंतजार है। वहीं राज्य में पहले से संविदा पर काम कर रहे करीब 80 हजार अतिथि शिक्षक भी इस भर्ती में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस भर्ती में अतिथि शिक्षकों को शामिल किया जाएगा या नहीं इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। इस भर्ती का जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें