इलाहाबाद : जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक-कर्मचारियों के
मासिक वेतन का भुगतान अब पूर्ण रूप से बॉयोमीटिक विवरण के आधार पर किया
जाएगा। राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तीय सहायता प्राप्त
विद्यालयों
में 19 जुलाई को सेंट अंथोनी इंटर कालेज में होने वाली बैठक में वेतन के
लिए माहभर के समय (आने-जाने) की बॉयोमीटिक पंचिंग का विवरण प्रस्तुत करना
होगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से
जुड़े जनपद के विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रारूप को अंतिम
रूप दिया जाएगा। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण बिंदुओं में कालेज में शिक्षक
कर्मचारियों की डिजिटल उपस्थिति के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
विद्यालयों में मनमाने समय पर आने जाने पर अंकुश लगाने के लिए ऐसा प्रावधान
किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बैठक में जनपद के
विद्यालयों की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि तीन
दिन लेट आने पर एक सीएल काटने का प्रावधान किया जा रहा है। पहले केवल
मैनुअल रजिस्टर पर हस्ताक्षर के आधार पर भुगतान किया जाता था। इसके
अतिरिक्त अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें स्ववित्त पोषित
विद्यालयों में अध्यादेश 2018 के अनुसार शुल्क का निर्धारण किया जाना है।
विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्रओं का आधार कार्ड बनाना, शैक्षिक पंचाग
के अनुसार अनुपालन करना एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाठ्यक्रम
शिक्षण कराया जाना। इसके अतिरिक्त विद्यालयी, संभागीय, प्रतियोगिता आदि के
आयोजनों पर चर्चा की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें