लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) परीक्षा
2018 में आवेदन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राहत पाने वाले
अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन लिए जाएंगे। यह मौका उन्हीं अभ्यर्थियों को
मिलेगा, जिन्हें हाईकोर्ट से उनकी याचिका पर 14 जून 2018 तक अंतरिम आदेश
प्राप्त हुए हैं और वे किन्हीं कारणों से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके हैं।
आयोग
की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की ओर से यह सूचना जारी की गई है।
परीक्षा नियंत्रक ने ऐसे अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे उच्च न्यायालय के
अंतरिम आदेश की सत्यापित प्रति के साथ अपने आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर
आईकार्ड की मूल एवं छाया प्रति लेकर आयोग के परीक्षा अनुभाग-छह में उपस्थित
हों। वहां उन्हें फार्म दिया जाएगा। फार्म 17 जुलाई से 20 जुलाई तक दिए
जाएंगे। अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी की फीस के बैंक ड्राफ्ट के साथ अपना
भरा हुआ फार्म बीस जुलाई तक आयोग दफ्तर में जमा करना होगा।
बता दें कि
एलटी ग्रेड के 10768 पदों, जिनमें से 5364 पद पुरुष और 5404 पद महिला शाखा
के हैं, को भरने के लिए 15 मार्च से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। अर्हता, आयु
एवं अन्य मसलों को लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
हाईकोर्ट के आदेश पर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का एक मौका दिया गया था।
लेकिन इसके बाद भी कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके हैं इसलिए अब इन्हें
ऑफलाइन आवेदन का अंतिम मौका दिया जा रहा है। एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा 29
जुलाई को प्रस्तावित है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें