BAREILLY: अंतर जनपदीय तबादला, समायोजन और शिक्षा विद्यालयों की मूल
तैनाती. इन मामलों में शिक्षा विभाग ऐसा उलझा है कि बच्चों की पढ़ाई किनारे
हो गई है. आलम यह है कि टीचर्स विभाग के चक्कर लगाने में परेशान हैं और
बच्चे स्कूलों में गुरुजी के इंतजार में बैठे रह जा रहे हैं.
अंतर जनपदीय ट्रांसफर का चक्कर
415 ट्रांसफर होकर आए
227 ने ज्वॉइन किया
188 अभी तक पेंडिंग
अंतर जनपदीय ट्रांसफर होकर आए 415 शिक्षकों में से अभी तक केवल 227 ने
ही ज्वॉइन किया है. करीब 188 टीचर्स ऐसे हैं जो स्कूल नहीं पहुंच पा रहे
हैं. वहीं महिला टीचर्स अपनी सुरक्षा को खतरा बताकर ज्वॉइन करने से इंकार
रही हैं. बीएसए ने उनकी दुबारा काउंसलिंग भी की. लेकिन अभी तक यह क्लियर
नहीं किया है कि काउंसिलिंग के बाद किसी भी टीचर को ज्वॉइनिंग दी जा रही है
या नहीं.
शिक्षामित्र भी अटके
1300 शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय आना था
400-500 अभी नहीं हो सके हैं तैनात
इसी तरहशिक्षामित्रों की मूल विद्यालयों में तैनाती का मामला भी चल रहा
है. महीने भर से पहले लगभग 1300 शिक्षामित्रों को अपने मूल विद्यालयों में
वापस तैनाती करनी थी. इसमें अभी भी करीब 400 से 500 शिक्षामित्र ऐसे बचे
हैं, जिनकी तैनाती नहीं हो सकी है.
इधर समायोजन में भी मुश्किल
इन सबके बीच समायोजन का मामला भी अटका पड़ा है. सर्व शिक्षा अभियान के
तहत एक स्कूल में 30 स्टूडेंट्स पर एक टीचर अनिवार्य है. समायोजन को 30
सितम्बर 2017 के आंकड़ों के अनुसार हो हा है. लेकिन इस बार 2018 में
स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या कहीं बढ़ी है तो कहीं घटी है. इस तरह
समायोजन में भ्ाी मुश्किल आ रही है.
वर्जन
अभी मामलों की जांच चल रही है. कोई निर्णय नहीं लिया गया है. जांच के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा.
-तनुजा मिश्रा
बीएसए
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, लेकिन अवकाश नहीं—BSA का आदेश
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- UPTET 2026 आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं एवं समाधान 🚨
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें