इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग यानि यूपी पीएससी फिर एक रिकॉर्ड बनाने जा
रहा है। पीसीएस-आरएफओ संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2018 के लिए गुरुवार को
अंतिम तारीख तक सर्वाधिक पंजीकरण हुए हैं। खास बात यह है कि पदों की संख्या
भी इस बार अधिक है।
पिछली पीसीएस परीक्षाओं में अधिकतम साढ़े चार लाख
अभ्यर्थियों के ही आवेदन हुए थे, जबकि 19 अगस्त को प्रस्तावित प्रारंभिक
परीक्षा के लिए करीब छह लाख लोगों के ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा हो
चुके हैं। 1यूपी पीएससी की परीक्षा इस बार यूपीएससी के पैटर्न पर करा रहा
है। इसमें विषयों के चयन, साक्षात्कार 200 की बजाए 100 अंक का करने समेत
अन्य कई बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत पीसीएस के साथ वन विभाग में
सहायक वन संरक्षक यानी एसीएफ और क्षेत्रीय वन अधिकारी यानी आरएफओ, भर्ती के
लिए भी प्रारंभिक परीक्षा संयुक्त रूप से कराई जा रही है। इन दोनों ही
परीक्षाओं में कुल 917 पद हैं। वहीं, दोनों की मुख्य परीक्षाएं अलग-अलग
होंगी। पीसीएस की परीक्षा में एसडीएम के 119 पदों पर चयन होना है यह भी
यूपी पीएससी से हो चुकी परीक्षाओं के लिहाज से अब तक की सर्वाधिक संख्या
है। रिक्त पद व बदलावों के कारण परीक्षा में शामिल होने को अभ्यर्थियों का
रेला उमड़ पड़ा है। परीक्षा विभाग की मानें तो आवेदन की संख्या करीब छह लाख
होने के आसार हैं। दो अगस्त की रात 12 बजे तक बैंक में ऑनलाइन परीक्षा
शुल्क जमा करना निश्चित किया गया था। जिनके शुल्क बैंक में जमा हो गए हैं
उनके आवेदन छह अगस्त तक यूपी पीएससी में ऑनलाइन जमा होने हैं। ज्ञात हो कि
29 जुलाई को हुई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में भी सात लाख
63 हजार 317 आवेदन हुए थे, यूपी पीएससी किसी परीक्षा में यह आवेदन करने का
सर्वाधिक आंकड़ा रहा है
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें