Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

TGT-PGT शिक्षक भर्ती विशेष बुलेटिन ✍जानिए विषयवार योग्यता के आधार पर कैसे चयन करें कि किस विषय के अध्यापक के पद के लिए करें आवेदन

टीजीटी पीजीटी विशेष बुलेटिन✍️✍️✍️

उत्तर प्रदेश TGT और PGT भर्ती से सम्बंधित विषय को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां.. जो आपके लिए शायद कारगर सिद्ध हो, शेयर की जा रही है..

➖TGT के महत्वपूर्ण विषयों हेतु Eligibility --


*1. हिंदी - ग्रेजुएशन में हिंदी विषय के साथ संस्कृत विषय होना आवश्यक.*

*2. गणित - BSc या BA गणित..*

*3. गृह विज्ञान - गृह विज्ञान में स्नातक..*

*4. English - ग्रेजुएशन में अंग्रेजी साहित्य हो..*

*5. संस्कृत - संस्कृत विषय से ग्रेजुएशन हो.. या.. शास्त्री या आचार्य*

*6. वाणिज्य - B.Com*

*7. विज्ञान - BSc में भौतिक विज्ञान तथा रसायन विज्ञान हो..*

*8. सामाजिक विज्ञान - इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्र.. इन चारों विषयों में से कोई दो विषय आपके ग्रेजुएशन में होने जरूरी है..*

*9. जीव विज्ञान - Zoology और Botany के साथ ग्रेजुएशन..*
*इन सभी विषयों के लिए B.Ed जरूरी है... सिवाय Home Science के.. CTET एवं UP TET यहां जरूरी नहीं है..*

*⭕ पीजीटी विशेष⭕*


PGT के महत्वपूर्ण विषयों हेतु Eligibility --

*1. हिंदी - हिंदी विषय के साथ MA हो साथ में ग्रेजुएशन में संस्कृत हो..*

*या अगर किसी ने MA हिंदी से किया हो और साथ ही में संस्कृत विषयों से भी मास्टर डिग्री की है तो.. उनके लिए ग्रेजुएशन में संस्कृत विषय की बाध्यता नहीं है...*

*2. गणित - गणित में MSc या MA.*

*3. गृह विज्ञान - गृह विभाग में MSc.*

*4. English - अंग्रेजी विषय में मास्टर डिग्री हो..*

*5. संस्कृत - संस्कृत में MA या आचार्य..*

*6. वाणिज्य - M.Com.*

*7. कृषि - MSc हो कृषि में..*

*8. अर्थशास्त्र - अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री..*
*9. इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र - इन सभी विषयों में मास्टर डिग्री हो..*
*10. जीव विज्ञान - वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान में MSc..*
*11. रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान - दोनों विषयों में MSc हो..*

*⭕PGT की पोस्ट के लिए B.Ed आवश्यक नहीं है, लेकिन वो प्राथमिकता में है... अधिकतम आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है..*
*जिस विषय के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं.. परीक्षा में भी वही विषय होगा..*
.
*⭕यदि कोई अभ्यर्थी दो विषयों से पात्रता रखता है तो उसे दोनों विषयों से अलग-अलग फॉर्म भरना होगा... एग्जाम अलग-अलग दिन होगा सभी विषयों का..*
.
*⭕महिलाएं बालक या बालिका वर्ग दोनों में से किसी एक में आवेदन कर सकती हैं.. पुरुष केवल बालक वर्ग में ही आवेदन कर सकते हैं..*
.
*भर्ती प्रक्रिया TGT के लिए --- 2 घण्टे की लिखित परीक्षा होगी.. 125 प्रश्न होंगे और... प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा.. माइनस मार्किंग नहीं है...*
*PGT के लिए लिखित परीक्षा व इंटरव्यू होगा..*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news