Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक आज भरेंगे विकल्प पत्र : अंतरजनपदीय स्थानांतरण

गाजीपुर: अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत गैर जनपदों से आए बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया अब शुरू कर दी गई है। महिला व विकलांग शिक्षकों से 20 सितंबर को विकल्प पत्र भरवाया जाएगा। इसमें उनसे तीन-तीन विद्यालयों का विकल्प लिया जाएगा।
इसके लिए विभागीय कर्मचारी सोमवार को विद्यालयों में रिक्ती सूची तैयार करने में जुटे रहे।
शासन द्वारा अंतरजनपदीय स्थानांतरण का आदेश जारी होने के बाद गैर जिलों से जनपद में 442 शिक्षकों को स्थानांतरित कर भेजा गया। इसमें से अब तक 384 शिक्षक यहां कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। वहीं जिले से अन्य जनपदों में 59 शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ था लेकिन इसमें से सिर्फ 40 ही कार्यमुक्त हुए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव ने कहा कि गैर जिले से आए हुए महिला व विकलांग शिक्षकों से विकल्प पत्र भरवाने के बाद उनके मनपसंद विद्यालय में तैनाती दी जाएगी, अगर वैकल्पिक विद्यालयों पर

रिक्तियां नहीं मिलीं तो उन्हें घर के नजदीकी ब्लाक में भेजा जाएगा। इसके बाद जो रिक्तियां बचेंगी, उस पर सामान्य शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news