Breaking Posts

Top Post Ad

UPTET: यूपीटेट गणित (MATH) स्पेशल प्रश्नोत्तरी

31. कक्षा II के विद्यार्थियों को एक शिक्षक 'योग' जोड़ सिखा रहा है। निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति का अनुसरण सर्वाधिक उपयुक्त है ?

क. कक्षा II में शाब्दिक प्रश्नों को न कराया जाए
ख. शाब्दिक प्रश्नों का प्रयोग केवल मूल्यांकन हेतु किया जाना चाहिए
ग. योग (जोड़) को शाब्दिक प्रश्नों द्वारा प्रस्तुत करना चाहिए
घ. शाब्दिक प्रश्नों को  अध्याय के अन्त में कराया जाना चाहिए।
उत्तर - ग

32. कक्षा II के शिक्षक ने 'योग' (जोड़) के निम्नलिखित शाब्दिक प्रश्न को विद्यार्थियों को करने हेतु दिया
"एक टोकरी में 5 सेब है एवं उसमें 7 सेव और डाल दिए गए। अब टोकरी में कितने सेब है?" इस प्रकार का शाब्दिक प्रश्न निम्नलिखित किस माॅडल/श्रेणी से सम्बन्धित है ?
क. संवर्धन
ख. पृथक्करण
ग. योग की पुनरावृत्ति
घ. समुच्चयन
उत्तर - घ

33. गणित में त्रुटियों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है यह कथन है -
क. गलत, क्योंकि गणित में त्रुटियों का कोई स्थान नहीं है
ख. गलत, क्योंकि त्रुटियोँ लापरवाही दर्शाती है
ग. सही, क्योंकि ये बोध कराती है कि बच्चे गणित की अवधारणा की किस प्रकार रचना करते है
घ. सही, क्योंकि ये विद्यार्थियों को उनके प्राप्तांको के बारे में फीडबैक देती है
उत्तर - ग

34. कक्षा IV के विद्यार्थियों को समझाने के लिए कि 1/10, 1/100 से बड़ा है, निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम)  सर्वाधिक उपयुक्त है ?
क. डाइन्स ब्लाँक
ख. संख्या चार्ट
ग. गिनतारा (एेबेकस)
घ. 10 × 10 वर्गाकृत ग्रिड
उत्तर  - ग

35. दो या उससे अधिक दो विमाओं वाली वस्तुओं के मापों (क्षेत्रफलों) की तुलना करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक सर्वाधिक उपयुक्त है ?
क. अप्रामाणिक इकाइयों का प्रयोग
ख. आकलन
ग. प्रेक्षण
घ. अध्यारोपण
उत्तर - ग

36. प्राथमिक स्तर पर ' गणित की पहेलियाँ ' मदद करती है
क. कक्षा के प्रतिभासम्पन्न विद्यार्थियो को पहचानने में
ख. विद्यार्थियों की मनोरंजन प्रदान करने में
ग. समस्या सुलझाने के कौशलों को परखने में
घ. समस्या सुलझाने के कौशलों को प्रोत्साहित करने में
उत्तर - ग

37. ' गणितीय संचारण' उल्लेख करता है
क. गणितीय विचारों को समाहित और संगठित करने की क्षमता
ख. समस्याओं को सुलझाने की क्षमता
ग. गणित प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का कौशल
घ. गणित के कक्षा-कक्ष में बोलने की क्षमता
उत्तर  - क

38. राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा रूपरेखा ( एनसीएफ ) 2005 के अनुसार, प्राथमिक विद्यालयों में गणित पढ़ाने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित मेें से कौन-सा नहीं है
क. बच्चे की सोच-विचार प्रक्रिया को गणितीय रूप देना
ख. बच्चे के सन्दर्भ में गणित का वर्णन करना
ग. समस्या-समाधान के कौशल को बढ़ाना
घ. गणित में उच्चतर पढ़ाई की तैयारी करना
उत्तर - क

39. प्राथमिक स्तर पर गणित की पाठ्य-पुस्तकों को सबसे अधिक महत्वपूर्ण विशेषता निम्नलिखित में से कौन-सी है ?
क. संकल्पनाओं का उच्चतर कक्षाओं से सम्बन्ध जोड़ा जाना चाहिए
ख. संकल्पनाओं को जटिल से सरल रूप में प्रदर्शित किया जाना चाहिए
ग. संकल्पनाओं को पूर्णतया श्रेणीबद्ध से प्रस्तुत किया जाना चाहिए
घ. संकल्पनाओं को मूर्त से अमूर्त रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए
उत्तर - घ

40. ज्यामितीय समझ को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा श्रेणीक्रम सही है ?
क. मानसिक चित्रण, औपचारिक निगमन, विश्लेषण, अनौपचारिक निगमन
ख. मानसिक चित्रण, विश्लेषण , अनौपचारिक निगमन, औपचारिक निगमन
ग. औपचारिक निगमन, अनौपचारिक निगमन, मानसिक चित्रण, विश्लेषण
घ. मानसिक चित्रण, विश्लेषण, औपचारिक निगमन, अनौपचारिक निगमन
उत्तर - घ
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

No comments:

Post a Comment

Facebook