बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की
भर्ती के लिए 27 मई को प्रस्तावित लिखित परीक्षा से छह दिन पहले सरकार ने
अर्हता अंक में बड़ा बदलाव कर दिया है। 150 अंकों की परीक्षा में अब सामान्य
व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी 49 नंबर (33 प्रतिशत) या अधिक जबकि एससी/एसटी
वर्ग के अभ्यर्थी 45 नंबर (30 प्रतिशत) या अधिक पर ही पास माने जाएंगे।
संशोधन संबंधी शासनादेश विशेष सचिव शासन एस. राजलिंगम की ओर से 21 मई को
जारी किया गया है। नौ जनवरी को जारी शासनादेश में सामान्य व ओबीसी वर्ग के
अभ्यर्थियों के लिए अर्हता अंक 67 (45 प्रतिशत) और एससी/एसटी वर्ग के
अभ्यर्थियों के 60 अंक (40 प्रतिशत) था। सफल अभ्यर्थियों को ही प्रमाणपत्र
जारी होंगे। हालांकि परीक्षा पास करने से किसी व्यक्ति को नियुक्ति का
अधिकार नहीं मिलेगा।
शिक्षक भर्ती परीक्षा में अर्हता अंक में बदलाव शिक्षामित्रों के दबाव
में हुआ है। 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने बगैर टीईटी सहायक अध्यापक
पद पर समायोजित शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त कर दिया था। वहीं दूसरी ओर
सरकार ने सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए टीईटी के अलावा शिक्षक भर्ती
परीक्षा की व्यवस्था लागू कर दी। इसके चलते शिक्षामित्रों के लिए सहायक
अध्यापक पद पर नौकरी पाना नामुमकिन हो गया। यही कारण था कि अक्तूबर 2017
में आयोजित टीईटी-17 को लेकर काफी विवाद हुआ। टीईटी में सफल शिक्षामित्र
शिक्षक भर्ती परीक्षा में अर्हता अंक कम करने का दबाव सरकार पर बना रहे थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें