बेसिक शिक्षा विभाग का हाल अजग-गजब है। एक ओर दिसंबर 2016 में शुरू हुई
चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती निरस्त कर दी गई वहीं एक नियुक्ति
प्रक्रिया ऐसी भी है जो पांच साल में पूरी नहीं हो सकी है। सरकार ने उच्च
प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों की
भर्ती के लिए 11 जुलाई 2013 को प्रक्रिया शुरू की थी।
इसके लिए अब तक आठ चक्र की काउंसिलिंग भी हो चुकी है लेकिन मजे की बात
है कि बेसिक शिक्षा परिषद को यह पता नहीं है कि अब तक कितने शिक्षकों को
नियुक्ति दी गई है। इस भर्ती में रिक्त पदों को भरने के लिए हाईकोर्ट में
बड़ी संख्या में याचिकाएं दाखिल हैं। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने 12 अप्रैल को
दो महीने में भर्ती पूरी करने के आदेश सरकार को दिए थे।
लेकिन सरकार ने हाईकोर्ट का आदेश मानने की बजाय 8 मई को भर्ती समाप्त
करने का फैसला कर दिया। इस फैसले से नाराज आवेदकों ने अवमानना याचिका दायर
कर दी जिसकी सुनवाई 24 अक्तूबर को होनी है। इस बीच सचिव बेसिक शिक्षा परिषद
रूबी सिंह ने 17 अक्तूबर को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर
29334 भर्ती में नियुक्त शिक्षकों का ब्योरा 22 अक्तूबर तक मांगा है।
उच्च प्राथमिक में पहली और आखिरी सीधी भर्ती
इलाहाबाद। विज्ञान व गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती उच्च
प्राथमिक स्कूलों में पहली और आखिरी सीधी भर्ती है। अध्यापक सेवा नियमावली
में संशोधन करके सरकार ने यह भर्ती शुरू की थी ताकि उच्च प्राथमिक स्कूलों
में विज्ञान व गणित विषय के शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके। इससे पहले
प्रमोशन के जरिए ही उच्च प्राथमिक स्कूलों के पद भरे जाते थे। इस भर्ती के
बाद सरकार ने परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में सीधी भर्ती पर रोक लगा दी
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें