उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को हाल ही में नवनियुक्त सहायक शिक्षकों
ने प्रदर्शन किया. इनकी मांग है कि जिला आवंटन में खेल किया जा रहा है.
अभ्यर्थियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध गलत जिला आवंटन कर दिया जा रहा है.
दरअसल योगी सरकार में हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग में 41,556 पदों पर
भर्ती पूरी हुई है. इस भर्ती पर पहले भी तमाम आरोप लगते रहे हैं. मामले में
अभ्यर्थियों के रिजल्ट में नंबर में हेराफेरी के मामले की जांच चल रही है.
वहीं दूसरी तरफ अब नव नियुक्त सहायक अध्यापकों ने नई परेशानी सामने रखी
है. उनका कहना है कि नवनियुक्त शिक्षकों का गलत जिला आवंटन कराया जा रहा
है.
इसी को रोकने की मांग को लेकर बुधवार को इन शिक्षकों ने बीजेपी कार्यालय के
पास प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कर दिया. उधर
अभ्यर्थियों के शहर की मुख्य सड़क पर प्रदर्शन से जाम की समस्या उत्पन्न हो
गई. उधर सैकड़ों शिक्षकों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
की गई. समस्या बड़ी होते देख पुलिस ने इन शिक्षकों को खदेड़ने का प्रयास
किया लेकिन शिक्षक हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. इनकी मांग है कि नए सिरे
से इनका जिला आवंटन किया जाए.
शिक्षकों का आरोप है कि नियमानुसार जिला आवंटन की प्रक्रिया गुणांक नंबर और
आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए आवंटन किया जाना चाहिए लेकिन विभाग ने
इस नियम का पालन नहीं किया. आरोप है कि कम नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों को
उनकी सुविधा के अनुसार जिला आवंटित कर दिया गया है, वहीं अधिक नंबर पाने
वाले अभ्यर्थियों को दूर का जिला आवंटित कर दिया गया है. उनका कहना है कि
इस प्रक्रिया से 22000 शिक्षक प्रभावित हैं. 6127 पदों पर बिना किसी आरक्षण
और नियम के सीधे उनके गृह जनपद आवंटित कर दिया गया है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें