नई शिक्षा नीति पर टकटकी लगाए बैठे लोगों को फिलहाल अभी कुछ महीने और
करना पड़ सकता है।.इसके अब दिसंबर.तक आने की संभावना है। हालांकि इसकी वजह
पांच राज्यों के चुनाव के.साथ-साथ नीति को पूरी तरह से ठोक-बजाकर लागू करने
की कवायद भी है।
ऐसे में.नई नीति का मसौदा तैयार कर रही कमेटी को एक और
विस्तार दिए जाने की संभावना है। इसका कार्यकाल फिलहाल 31 अक्टूबर को खत्म
हो रहा है।1इसरो के पूर्व प्रमुख के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में काम कर
रही कमेटी का कार्यकाल खत्म होने से पहले नई शिक्षा नीति पेश होने के कयास
लगाए जा रहे थे। कमेटी के एक सदस्य वरिष्ठ सदस्य ने इस संभावना से असहमति
जताई है। उनका कहना है कि अभी नीति को लेकर समीक्षा का दौर चल रहा है। दो
दिन पहले बेंगलुरु में इसे लेकर कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें शिक्षा
के क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच नीति को लेकर चर्चा हुई है। आने वाले
दिनों में देश के कुछ बड़े शहरों में ऐसे आयोजन होने हैं। 1हाल ही में
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी अक्टूबर में नई
शिक्षा नीति के आने की संभावना पर कहा था कि जल्द ही आएगी। लेकिन इसी साल
के अंत तक पेश होने की संभावना है। नई शिक्षा नीति में गुणवत्ता,
स्वायत्तता और संशोधित पाठ्यक्रम पर सबसे ज्यादा फोकस करने की बात सामने आई
है। इन तीनों मोर्चे पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार ने पिछले चार
सालों में इस दिशा में काफी काम किया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें