Breaking Posts

Top Post Ad

गैरहाजिरी में 75 शिक्षक निलंबित , मांगा गया स्पष्टीकरण : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

देवरिया : जांच में अनुपस्थित पाए गए बनकटा ब्लॉक के 75 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। विलंब से पहुंचने वाले 35 अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 10 टीमों की जांच में 21 विद्यालय बंद पाए गए हैं। बीएसए की कार्रवाई से एक बार शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

बीएसए मनोज कुमार मिश्र को बनकटा ब्लॉक में शिक्षकों के समय से न आने की सूचना मिल रही थी। इस पर उन्होंने 10 टीम बनाकर औचक निरीक्षण का निर्देश दिया।
बीएसए के निर्देश पर टीम में शामिल सदस्य बगैर किसी सूचना के बनकटा ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पर पहुंच गए। जांच टीम ने 75 लोगों को अनुपस्थित पाया।
रिपोर्ट के आधार पर इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विलंब से पहुंचने और विद्यालय में छात्र संख्या की कमी होने पर 35 अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
ये अध्यापक हुए निलंबित
शुभम देवी बैदौली, बृजेश सिंह ओवरीदेव, संगीता यादव सिकरहटा, रानी देवी, मुकेश राय, सुरेेश चंद्र बिरला, राजेश कुमार, चंद्रावती देवी, प्रतापछापर जंजीरहा, विजयलक्ष्मी, मधु राय, कविता राय सोहनपुर, सुमित्रा गुप्ता भवानीछापर, नीलेश त्रिपाठी दीक्षितौली, शिवजी सिंह भूपतिपुरा, संजू सिंह, जयदेव कुमार दीक्षित गुलहा, रामइकबाल, इंदू देवी, राकेश कुमार नरकटिया, अनूप प्रजापति, रीना देवी, सीमा सिंह करसड़वा बुजुर्ग, अरविंद कुमार, परमानंद यादव रतसिया, तौफिक अहमद सिकटिया, मुन्ना सिंह कुटिया, रेणु कुमारी सिन्हा बैकुंठपुर, कृष्णकांत गुप्त टोला प्रेम राय, देवेंद्र कुमार वर्मा, राकेश कुमार गौंड अहिबरन राय, संतोष कुमार गुप्ता हाता भटवलिया, प्रज्ञा शर्मा लक्ष्मण चक, पंकज वर्मा, प्रदीप कुमार यादव श्रीरामपुर, गुड्डू यादव, संदीप पांडेय, प्रियंका जमनटोला, मुन्नी गुप्ता, जीतेंद्र श्रीवास्तव बंगरूआ, सुजीत कुमार, आलोक यादव, लीलावती विशुनपुरा, धनंजय यादव, दीक्षा यादव बांसोपट्टी, राजेश सिंह, रामकृष्ण मिश्र बनकटा चित्रसेन, दिनेश सिंह, उग्रसेन तिवारी, केशव बिहारी मिश्र बनकटा जगदीश, सुनील कुशवाहा बासुदेवपुर ऊर्फ गोबरही, अविनाश सिंह परसौनी आनंदघन, प्रभुनाथ प्रसाद, मीना यादव, दिनेश यादव बलुअन खास, सविता तिवारी भड़सर, दुर्गेश मिश्र, उमेश चंद्र पांडेय बरईपार पांडेय, राकेश सिंह बखरी, जयप्रकाश पिपरा बघेल दक्षितपट्टी, विश्वनाथ प्रताप सिंह खेमीपुर, सूर्यनारायण ओझा, अरविंद साहनी छपिया बघेल, रेनू सिंह, निर्मला यादव पिपरा बघेल, सुमित कुमार जगदीशपुर, लल्लन सिंह, बृजकिशोर सिंह, शशिप्रभा गुप्ता, पुष्पा देवी परसिया छितनी सिंह। इसके साथ ही अनुदेशक सुभाष चंद्र सिंह, नेहा पांडेय परसिया छितनी सिंह भी निलंबित किए गए हैं।
इनसे मांगा गया स्पष्टीकरण
रमेश प्रसाद कोठा, सुमन सिंह ओबरीदेव, धर्मदेव प्रसाद गजहड़वा, रामजी प्रसाद अहिरौली बघेल, रूबी सिंह बघेल, विनोद शर्मा, महीप राम त्रिपाठी अहिरौली बघेल दो, दीपशिखा प्रतापछापर जंजीरहां, जयप्रकाश भारती सोहनपुर, अनिल सिंह राजपुर, विरेश्वर कुमार, दिनेश कुमार दीक्षितौली, व्यास यादव भूपतपुरा, विश्वनाथ राय कड़सरवा बुजुर्ग, अभय सिंह रतसिया, कौशल्या देवी, नमित कुमार सिकटिया, सोहिल्या देवी लक्ष्मणचक, कंचनप्रभा श्रीरामपुर, परशुराम यादव छपरा बुजुर्ग, लीलावती देवी बांसोपट्टी, विनोद सिंह परसौनी दीक्षित, विद्यावती सिंह परसौनी आनंदघन, यशवंत कुमार पांडेय छितौनी, बबुना प्रसाद भड़सर, बसंत कुमार मिश्र बरईपार पांडेय, सूर्यबली प्रसाद चौहान, रामलखन बंगरा बाजार, दुर्गेश कुमार नवादा, शकुंतला श्रीवास्तव छपिया बघेल, अहिल्या सिंह, सुशीला सिंह जगदीशपुर,गायत्री तिवारी कतरवा हरदो, संजय कुमार सिंह मुकुंदपुर।
अध्यापकों के लिए इससे शर्मनाक स्थिति नहीं हो सकती है। एक ब्लॉक में इतने अधिक शिक्षकों का स्कूल न आना बेहद खेदजनक है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार मिश्र, बीएसए, देवरिया

Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook