जासं, बलिया: उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण
मंत्री ओम प्रकाश राजभर को शिक्षामित्रों ने सोमवार को पंकज ¨सह के नेतृत्व
में मांग पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
62 वर्ष सेवा व सम्मान जनक
मानदेय की मांग के साथ मिले शिक्षामित्रों को कैबिनेट मंत्री ने आश्वस्त
किया कि लखनऊ पहुंचते ही मुख्यमंत्री को यह ज्ञापन दूंगा और उनसे इस विषय
पर जल्द से जल्द समाधान निकालने का आग्रह करूंगा। कहा कि जल्द ही प्रदेश
सरकार इस पर निर्णय लेगी, जिससे शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित हो सकें।
उन्होंने ये भी कहा कि ये एक ज्वलंत मामला हैं। इसका त्वरित निराकरण
अतिशीघ्र करना अत्यंत आवश्यक है। आप शिक्षामित्रों की मांग जायज हैं। बेसिक
शिक्षा परिषद को आपने अपने जीवन के बहुमूल्य 20 वर्ष देकर परिवर्तन कर
दिखाया है। कहा कि आप सबके सहयोग और आवश्यकता के लिए मैं साथ चलने लड़ने को
सदा तत्पर रहूंगा। पत्रक देने में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन
के जिला महामंत्री अनिल वर्मा, विनय कुमार दुबे, शशिभान ¨सह, अमृत ¨सह,
दिलीप प्रसाद, अमित चेला मिश्र,राजेश प्रजापति, अजय श्रीवास्तव,राकेश
पाण्डेय, अरविन्द कुमार, शिवकुमार, परमात्मा मौर्या, बच्चा लाल, अवधेश
भारती आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें