रामपुर : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड
परीक्षा में नकल रोकने को और सख्ती की जाएगी। केंद्र के सभी कक्षों में
दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। केंद्र से 200 मीटर दूरी तक
विद्यालय प्रबंध समिति का कोई भी सदस्य नहीं आने दिया जाएगा।
उप
मुख्यमंत्री रविवार को विकास भवन में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। कहा कि
हमने सत्ता में आते ही नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। इस बार परीक्षा
कक्ष में दोनों तरफ कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर जनरेटर और
शौचालय की व्यवस्था रहेगी। सऊदी अरब में बैठे युवा भी यूपी बोर्ड परीक्षा
में शामिल हो जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्राइवेट स्कूलों में
मनमानी फीस वसूलने पर रोक लगाने के लिए सभी जिला अधिकारियों की अध्यक्षता
में 20 सितंबर तक कमेटी गठित की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के
खिलाफ पहले एक लाख और फिर पांच लाख का अर्थदंड लगेगा। सुधार न होने पर
मान्यता रद कर दी जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- UPTET 72825 भर्ती में याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें