Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सरकारी शिक्षक देता था शादी का झांसा, 16 लड़कियों का कर चुका है रेप

रांची। राजधानी में शादी और नौकरी के नाम पर का प्रलोभन देकर लड़कियों से यौन संबंध बनाने का एक मामला सामने आया है। ताजा मामला पेशे से सरकारी शिक्षक संतोष महतो पर लगा है।
पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
राजधानी के गोंदा थाने में शिकायत लेकर पहुंचने वाली पीड़िता भी रामगढ़ की रहने वाली है और रांची में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करती है। उसने पुलिस को बताया है कि आरोपी से रामगढ़ में ही जान-पहचान थी। वह जब रांची पढ़ने के लिए आई तो आरोपी भी रांची आ गया।

आरोपी संतोष के भाई सीसीएल में कार्यरत हैं। संतोष उन्हीं के गांधीनगर स्थित आवास में रहता था। पीड़िता का आरोप है कि पिछले पांच-छह साल से वह शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाता आ रहा है। उसने यह भी बताया है कि वह बार-बार वीडियो बनाता था और उसे मिटा भी देता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि संतोष यही कहानी दूसरी लड़कियों से भी दुहरा रहा था। उन्हें भी शादी का प्रलोभन देकर वीडियो बनाता था।

आरोपी शिक्षक संतोष महतो भी रामगढ़ के नीचे टोला कैथा का रहने वाला है। उसने जिस मोबाइल से वीडियो बनाया था, वह मोबाइल पुलिस के हाथ अभी नहीं लगा है। संतोष ने बताया है कि उक्त मोबाइल को उसने हजारीबाग में बनने के लिए दिया है। अन्य कई लड़कियों से दोस्ती में उसने फेसबुक, मोबाइल व अन्य माध्यमों का सहारा लिया। पहले दोस्त की और उसके बाद उनके अस्मत से खेल लिया।

शहर में हुनर दिखाएंगे पुलिस के तीरंदाज

पुलिस की पूछताछ में संतोष ने अन्य पांच लड़कियों से संबंध को स्वीकारा किया है। बताया है कि जिस मोबाइल से उसने संबंध का वीडियो बनाया था, वह मोबाइल खराब हो गया है। हजारीबाग में उसने बनने के लिए दिया है। अन्य लड़कियों में गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ आदि की लड़कियां हैं।

नौकरी के नाम पर भी की है लाखों की ठगी
संतोष के खिलाफ रामगढ़ में भी कई मामले दर्ज हैं। उसपर नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का भी आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ रामगढ़ में प्राथमिकियां दर्ज हैं। उसपर जिंदल सहित कई विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का आरोप है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news