Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

डेढ़ महीने में लगभग चार करोड़ लोगों को 'फायदा' देगी यूपी सरकार

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने गरीबों के लिए काफी काम किए हैं। कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं कि गरीबों के लिए चलाई जा रही निशुल्क एंबुलेंस पर ‘समाजवादी’ क्यों लिखवाया और
उसके पीछे फोटो क्यों लगवाई। कार्ड पर अपनी फोटो क्यों छपवाई।

जब हम गरीबों की मदद कर रहे हैं तो उन्हें जानना भी तो चाहिए कि उनकी मदद कौन कर रहा है।  निशुल्क एंबुलेंस और राशन कार्ड पर ‘समाजवादी’ लिखवाने या फोटो छपवाने पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत अपने सरकारी आवास पर राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने के भीतर 3.85 करोड़ राशन कार्ड बांटे जाएंगे। कार्ड की छपाई अच्छी है और इन्हें अच्छी तरह से सजाया भी गया है। इसलिए कार्ड बांटने में थोड़ी देरी हुई। गरीबों के लिए सपा सरकार ने बहुत काम किए हैं।

'संकट आने से पहले लोगों को तक पहुंच गए'
अखिलेश बोले, सूखे से प्रभावित लोगों को मदद देने में यूपी दूसरे प्रदेशों से कहीं आगे है। बुंदेलखंड में लोगों के सामने संकट आने से पहले हम उन तक पहुंच गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन नवंबर को हैंडहेल्ड मशीन लॉन्च की जाएगी। इस मशीन पर अंगूठे का निशान देने पर ही लोगों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन मिलेगा।सरकार की कोशिश है कि हर स्तर पर टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके भ्रष्टाचार कम किया जाए। हम दुबारा सत्ता में आए तो और भी ज्यादा पारदर्शिता लाएंगे।
महिलाओं को बांटे राशन कार्ड और अनाज
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 15 महिलाओं को राशन कार्ड के साथ-साथ अनाज से भरे बैग बांटे। खाद्य मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 69.56 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 64.43 फीसदी परिवारों को राशन कार्ड दिए गए हैं।इसके तहत अंत्योदय योजना के कार्ड धारकों को 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलोग्राम चावल और पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलोग्राम गेहूं और 2 किलोग्राम चावल प्रतिमाह उपलब्ध कराया जा रहा है। गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम और चावल 3 रुपये प्रति किलोग्राम दिया जा रहा है।राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को कुल 3 करोड़ 17 लाख 69 हजार 696 राशन कार्डों का डाटा उपलब्ध कराया जा चुका है। निगम सीधे जिलों को राशन कार्ड मुहैया करा रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news