हरदोई (ब्यूरो)- फर्जी शिक्षकों की भर्ती को लेकर
जिले पर लगा बदनामी का दाग अभी हट भी नही पाया था कि अब 12460 शिक्षक भर्ती
प्रक्रिया में फर्जीवाड़े की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
डीएम को
रजिस्ट्री के माध्यम से भेजे गए पत्र में शिकायतकर्ता ने नाम उजागर न किये
जाने का अनुरोध करते हुए बताया है कि शासन के निर्देशानुसार 12460 शिक्षक
भर्ती प्रक्रिया में बड़ा खेल चल रहा है। बीएसए, डायट प्राचार्य व पटल सहायक
की मिलीभगत से अवैध धन उगाही कर विद्यालय आवंटन में हेराफेरी की जा रही
है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पटल सहायक अनुपम मिश्रा द्वारा जो सूची
बोर्ड पर चस्पा की जाती है, वह प्रमाणित नही होती है जिससे बाद में धन
उगाही कर उस सूची में बदलाव कर पैसे देने वाले लोगों को नजदीक के विद्यालय
आवंटित कर दिए जाते हैं, और सूची में नियम विरुद्ध बदलाव कर दिया जाता है।
जबकि शिक्षक चस्पा सूची के भरोसे रहते हैं। इस तरहं की अनियमितताएँ खुलेआम
की जा रही हैं।
शिकायतकर्ता ने कई विद्यालयों के नाम दर्शाकर बताया कि जिला मुख्यालय से
नजदीक वाले विद्यालय सूची में नही थे उन्हें नियम विरुद्ध आवण्टित कर दिया
गया। डीएम से मांग की गई है कि आवण्टित होने वाले विद्यालयों की प्रमाणित
प्रति जिलाधिकारी कार्यालय मंगा ली जाए। जिससे बेसिक शिक्षा विभाग की
नियुक्ति प्रक्रिया नियमानुसार हो सके। उसने यह भी अवगत कराया कि 72825
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में उक्त पटल सहायक अनुपम मिश्रा ने बड़ा फर्जीवाड़ा
किया था। लगभग सवा सौ फर्जी शिक्षक हरदोई में पकड़े गए थे जिसमें बेसिक
शिक्षा विभाग के 02 बाबुओं को निलंबित कर दिया गया था। मामले की जांच शासन
से चल रही है।
लिपिक अनुपम मिश्रा ने 100 से अधिक कराई थीं फर्जी नियुक्तियां
हरदोई- बेसिक शिक्षा कार्यालय के लिपिक अनुपम मिश्रा,
मनोज मिश्रा व दयाशंकर मिश्रा की तिगड़ी ने तत्कालीन बीएसए ब्रजेश मिश्रा से
सांठगांठ कर जनपद में 72825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सवा सौ फर्जी
शिक्षकों की नियुक्ति कराई थी। पर पैसे का सही बंदरबांट न हो पाने पर
तत्कालीन बीएसए ने फर्जी शिक्षकों के नाम उजागर करने शुरू कर दिए और सभी
फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
दलाल ने खोले थे तीनों बाबुओं के नाम
हरदोई- फतेहगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए एक शिक्षा विभाग के
दलाल ने उक्त तीनों बाबुओं का नाम उजागर किया था। उसने यह भी कुबूल किया था
कि 04 से 05 लाख रुपये लेकर उक्त बाबू फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर
शिक्षक बना देते थे। किंतु मामले पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश की गई। यह
प्रकरण अब क्राइम ब्रांच के सुपुर्द है।
दागी लिपिक को फिर से क्यों दिया गया नियुक्ति पटल?
हरदोई- 72825 शिक्षक प्रक्रिया में दागी रह चुके लिपिक
अनुपम मिश्रा को 12460 नियुक्ति का पटल किस आधार पर दिया गया है, इसका जवाब
बेसिक शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी देने को तैयार नही है। द टेलीकास्ट ने
जब बीएसए को दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन नही उठाया। ऐसे में
अटकलें लग रही हैं कि बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू बीएसए की सांठगांठ से फिर
से बड़ा फर्जीवाड़ा करने की तैयारी में हैं।
योग्य सड़कों पर अयोग्य स्कूलों में!
हरदोई – बेसिक शिक्षा विभाग की इस नीति से सैकड़ों
होनहारों का भविष्य बर्बाद कर दिया जाता है। 72825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया
में फर्जी तरीके से भर्ती किये गए मुन्नाभाईयों की वजह से योग्य शिक्षक
मेरिट में मात खा गए, आज भी वह अपने हक के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे
हैं, पुलिस की लाठियां खा रहे हैं पर उनकी सुनने वाला कोई नही!
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें