इलाहाबाद : केंद्रीय सुरक्षा बल में सिपाही भर्ती के बर्खास्त चयनितों
को राहत मिलने की उम्मीद कम है। चयनित सिपाहियों की बर्खास्तगी इलाहाबाद
हाईकोर्ट ने भले ही रद कर दी है लेकिन, कर्मचारी चयन आयोग इस पर डबल बेंच
में विशेष अपील की तैयारी कर रहा है।
वहीं, कोर्ट ने भी अपने आदेश में आयोग
को नियमानुसार चार महीने में नए सिरे से निर्णय लेने की छूट दे रखी है।
एसएससी के मध्य क्षेत्रीय कार्यालय ने सीआरपीएफ में सिपाही भर्ती के लिए
अप्रैल 2014 में परिणाम जारी किया था। तमाम अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से
चयनित किया गया और नियुक्ति पत्र देने से पहले जांच पड़ताल के लिए उन्हें
बुलाया गया। सत्यापन में कई अभ्यर्थियों के अंगूठा निशान और हस्ताक्षर
संदिग्ध पाए गए। जिनकी एसएससी ने फोरेंसिक लैब में जांच कराई। फोरेंसिक
साइंस लैबोरेटरी की रिपोर्ट में संदेह पुख्ता हो गया, जिसके आधार पर एसएससी
ने संदिग्ध चयनितों को बर्खास्त कर दिया। साथ ही उन्हें तीन साल तक आयोग
की परीक्षा में शामिल होने से डिबार कर दिया। इसके खिलाफ अभ्यर्थी रणविजय
सिंह समेत अन्य इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए। जिस पर मंगलवार को ही हाईकोर्ट
की एकल पीठ ने आदेश जारी कर चयनितों की बर्खास्तगी रद कर दी और आयोग को चार
महीने में नियमानुसार नए सिरे से निर्णय लेने की छूट दी। सूत्रों के
अनुसार कर्मचारी चयन आयोग एकल पीठ के इस आदेश को आयोग डबल बेंच में चुनौती
दे सकता है। इसकी तैयारी की जा रही है। आयोग चयनितों की बर्खास्तगी में
फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट को आधार बना सकता है। सूत्र बताते हैं कि आयोग अगर
हाईकोर्ट की डबल बेंच में विशेष अपील नहीं भी करता है तो उसके पास नए सिरे
से निर्णय लेने की छूट का विकल्प भी है। ऐसे में नियमानुसार चयनितों का
पक्ष सुनने के बाद फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की रिपोर्ट के आधार पर आयोग
कोई निर्णय ले सकता है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें