हरदोई : वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे बीटीसी चयनित अभ्यार्थियों की
खुशी का दिन आ गया। गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में
काउंसि¨लग कराई गई। जिसमें महिलाओं ने सूची से विद्यालयों का चयन किया।
12,460 शिक्षक भर्ती के तहत जनपद में 288 पदों पर शिक्षकों का चयन होना था,
लेकिन कटआफ जारी करने के बाद 272 आवेदकों की काउंस¨लग कराई गई।
आवेदकों की
काउंस¨लग को लेकर डायट व बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से रिक्त स्कूलों की
सूची चस्पा कराई गई। जिसे लेकर आवेदकों की भीड़ जुटी रही। वहीं काउंस¨लग को
लेकर एक काउंटर निर्धारित होने के चलते आवेदकों को परेशानी का सामना करना
पड़ा। काउंस¨लग देर शाम तक चली। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मसीहुज्ज्मा
सिद्दीकी ने काउंस¨लग को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अ नाम के स्कूलों को ढूंढ़ने में लगा समय, परेशान हुए आवेदक : इसे
अधिकारियों की लापरवाही कहें या फिर मनमानी। 272 शिक्षक पदों के लिए बेसिक
शिक्षा विभाग की ओर से 219 स्कूलों की सूची तैयार की गई थी, इसे डायट
प्राचार्य को दी गई। डायट प्राचार्य ने विद्यालय को सूची में 53 अ नाम से
स्कूलों को बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद बेसिक शिक्षाधिकारी समेत
कर्मचारियों को अ नाम के स्कूलों को ढूंढ़ने में समय लग गया। इससे आवेदक
दोपहर तक परेशान रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें