इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संघटक 11 महाविद्यालयों में कई दशक
से खाली चल रहे समूह ग व घ के पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है।
कार्य परिषद ने विगत माह आयोजित की गई बैठक में भर्ती नियमावली को हरी झंडी
दे दी है। अब कुलपति की मंजूरी का इंतजार है।
1 कुलपति की मंजूरी मिलने के
बाद विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में समूह ग व घ के रिक्त पदों को भरने
की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विवि व महाविद्यालयों में लगभग 400 पद
रिक्त हैं। ऐसे में काम का बोझ कर्मचारियों व शिक्षकों पर बढ़ता जा रहा है।
अभी जो कर्मचारी काम कर रहे हैं या जो स्वीकृत पद हैं वे महाविद्यालयों
में यूजी स्तर के पाठ्यक्रम के अनुसार ही हैं। अब विवि ने महाविद्यालयों
में भी परास्नातक के पाठ्यक्रमों को मंजूरी दे दी है। शोध भी कराए जाने की
तैयारी है। ऐसे में बिना समूह ग व घ के अब काम नहीं चल पा रहा है। यही कारण
है कि समूह ग व घ के रिक्त पदों को भरने की लंबे समय से मांग की जाती रही
है। गत वर्ष इसका रेगुलेशन व भर्ती नियमावली बनाने के लिए एक समिति का गठन
किया गया था। उस समिति ने अप्रैल प्रथम सप्ताह में हुई कार्यपरिषद की बैठक
में समूह ग व घ की भर्ती नियमावली को रखा, जिसे कार्य परिषद ने मंजूर कर
लिया है। कार्यपरिषद के मिनट्स पर अभी कुलपति के दस्तखत नहीं हुए हैं।
कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के अवकाश पर हैं।
देनी होगी लिखित परीक्षा, नहीं होंगे साक्षात्कार
समूह ग व घ की भर्ती लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट के आधार पर होगी। केंद्र
सरकार द्वारा समूह ग व घ के पदों में साक्षात्कार खत्म करने के निर्णय के
बाद यह कदम उठाया गया है। चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय के प्राचार्य
डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट भी देना
होगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही कुलपति की मंजूरी मिल जाएगी भर्ती
प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें