जागरण संवाददाता, मैनपुरी: फर्जी दस्तावेज के बूते शिक्षक बनने की कोशिश
में एक शातिर पकड़ा गया। इसने फैजाबाद के एक कॉलेज की फर्जी मार्कशीट जमा
की थी। विभाग ने इसका आवेदन निरस्त कर अपनी चुप्पी साध ली। इस अभ्यर्थी ने
पिछली भर्ती प्रक्रिया में आगरा के आंबेडकर विवि के फर्जी सर्टिफिकेट के
बूते नौकरी पाने की कोशिश की थी।
प्रदेश में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत बुधवार को शहर में
नियुक्ति पत्र वितरण किए जाने थे। इसी दौरान फर्जीबाडा का एक मामला पकड़ा
गया। शिवम यादव नाम का यह युवक जिले का ही रहने वाला है। कुछ वर्ष पहले जब
शिक्षक भर्ती हुई थी तो शिवम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से
स्नातक के फर्जी कागजात तैयार कराकर नियुक्ति में लगाए थे। मार्कशीट का कलर
और कागज की गुणवत्ता अच्छी न होने के चलते विभागीय कर्मचारियों को संशय
हुआ। अंदर ही अंदर विभाग ने कॉलेज से जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस नाम
का कोई व्यक्ति तो उनके यहां नहीं पढ़ा है। जिसके बाद तत्कालीन प्रभारी
बीएसए भारती शाक्य ने शिवम का आवेदन निरस्त कर दिया था। विभाग ने शिवम के
खिलाफ कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी थी।
इससे शिवम का हौसला बुलंद था। वर्तमान में चल रही शिक्षक भर्ती में जब
शिवम यादव ने फिर आवेदन कर दिया। उसका नाम आया है तो एक विभागीय कर्मचारी
का माथा ठनक गया। क्योंकि इसी कर्मचारी ने पिछली शिक्षक भर्ती में शिवम के
अभिलेख फर्जी पकड़े थे। उन्होंने नाम पढ़ने के बाद अभिलेखों की जांच की तो
पता चला कि इस बार फैजाबाद के किसी कॉलेज के स्नातक के अभिलेख लगाए थे। फिर
एक बार वही प्रक्रिया अपनाई गई। कॉलेज से संपर्क किया गया तो यहां भी
अभिलेख फर्जी मिले। जिसके बाद शिवम का आवेदन निरस्त कर दिया गया। लेकिन न
तो पहले कोई कार्रवाई हुई और न ही इस बार। इसकी चर्चाएं भी विभाग में जोरों
पर हैं कि आखिरकार हर बार बिना कार्रवाई के फर्जीवाड़ा करने वाले को ऐसे ही
छोड़ दिया जाता है।
बॉक्स अभिलेख सत्यापन होगा
जिले में चल रही शिक्षक भर्ती में 147 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे
जा चुके हैं। जबकि एक फर्जी आवेदक को हटाने के बाद 48 पद अब खाली रह गए
हैं। लेकिन विभाग को अब ये ¨चता सता रही है कि कहीं अन्य अभ्यर्थियों के
अभिलेख तो फर्जी नहीं है। हालांकि ये तो अब अभिलेख सत्यापन के बाद ही पता
चला सकेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें