Breaking Posts

Top Post Ad

पुलिस भर्ती बोर्ड ने नई कट ऑफ सूची जारी की : पुलिस भर्ती परीक्षा 2011

पुलिस भर्ती बोर्ड ने नई कट ऑफ सूची जारी की
लखनऊ (ब्यूरो)। पुलिस भर्ती परीक्षा 2011 में अनियमितता के आरोपों के बीच पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी सफाई देते हुए नई कट ऑफ सूची जारी की है।अभ्यर्थियों से कहा गया है कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो बोर्ड अफसरों को बताएं। उनका समाधान किया जाएगा।

भर्ती बोर्ड ने कहा है कि पूर्व में जारी सूची में सामान्य महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण 182.5526 प्रदर्शित किया गया था। इसे होमगार्ड के साथ नहीं दिखाया गया था, जिसकी वजह से भ्रम हुआ। अब यह होमगार्ड के साथ दिखाया गया है। इस वर्ग में किसी अन्य क्षैतिज आरक्षण के बिना यह कट ऑफ 288.9353 दिखाया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग में इसी तरह क्षैतिज आरक्षण में होमगार्ड श्रेणी के लिए 210.6376 और बिना किसी क्षैतिज आरक्षण के 270.2119 दिखाया गया है।

बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि नई कट ऑफ सूची विभाग की वेबसाइट पर डाल दी गई है। अगर किसी अभ्यर्थी को इसे लेकर कोई आपत्ति है, तो वह बोर्ड के अधिकारियों से मेल, दूरभाष अथवा व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर सकता है। बोर्ड 24 घंटे के अंदर इसका समाधान करेगा।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

Facebook