Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

गौरीगंज में रिक्त रह गईं अनुदेशक की 32 सीटें : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

गौरीगंज (ब्यूरो)। उच्च प्राथमिक स्कूलों में संविदा पर अंशकालिक अनुदेशक नियुक्त करने की मुहिम को तगड़ा झटका लगा है। बीएसए कार्यालय में तीन दिन तक चली काउंसलिंग में विभिन्न विषयों के मात्र 16 अभ्यर्थी ही अपने अभिलेख चेक कराने पहुंचे। अनदेखी से 32 सीटें रिक्त रह गईं।
उच्च प्राथमिक स्कूलों में कला शिक्षा विषय में 11, उद्यान विज्ञान विषय में नौ, कृषि विज्ञान विषय में आठ और कंप्यूटर साइंस विषय में विभिन्न वर्गों के 20 सहित कुल 48 पद रिक्त थे। बीते दिनों इन्हीं पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने वालों में पदों के सापेक्ष विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में हुई। काउंसलिंग के दौरान कला शिक्षा में 11 पदों के सापेक्ष छह, कंप्यूटर शिक्षा में 20 पदों के सापेक्ष तीन, उद्यान विज्ञान में नौ पदों के सापेक्ष एक तो कृषि विज्ञान में आठ पदों के सापेक्ष छह अभ्यर्थी काउंसलिंग कराने पहुंचे।

तीन दिन में मात्र 16 ने कराई काउंसलिंग


 http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news