Breaking Posts

Top Post Ad

बिना बोर्ड बने कैसे भर्ती होंगे 10000 शिक्षक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जीतेंद्र कुमार ने ऐलान किया है कि प्रदेश के एडेड इंटर कॉलेजों में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

हकीकत यह है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ही अभी गठित नहीं हो सका। बोर्ड में न अध्यक्ष हैं और न सदस्य। शासन स्तर पर गठित कमिटी को ही इनका चयन करना है।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में शिक्षकों और प्रिंसिपल की पुरानी भर्तियों में ही काफी विवाद होने की वजह से इस सरकार में बोर्ड के तीन अध्यक्ष हट चुके हैं। पिछले अध्यक्ष डॉ. सनिल कुमार की तो योग्यता पूरी न होने के कारण कोर्ट के आदेश से ही हटाया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद तीन सदस्य भी हटाए गए थे।

सरकार को जल्द साफ-सुथरी छवि के लोगों का चयन बोर्ड अध्यक्ष और सदस्य के पदों पर करना चाहिए। स्कूलों में शिक्षकों की खासी कमी है। बोर्ड के गठन में देरी से सरकार की मंशा पर शक होता है। - डॉ़ आरपी मिश्र, प्रांतीय मंत्री, माध्यमिक शिक्षक संघ


अटकी हैं पुरानी भर्तियां

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों चयन के लिए शासन ने एक कमिटी गठित कर दी है। खुद प्रमुख सचिव जीतेंद्र कुमार ही उसके सदस्य सचिव हैं। दो महीने में अभी तक किसी भी सदस्य अथवा अध्यक्ष का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में प्रमुख सचिव घोषणा कर रहे हैं कि एडेड इंटर कॉलेजों में चयन बोर्ड के जरिए जल्द ही 10 हजार शिक्षक भरे जाएंगे। शिक्षक संगठनों ने उनकी मंशा पर ही सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जानबूझकर बोर्ड में अध्यक्ष और सदस्य बनाए जाने का मामला लटकाया जा रहा है। ताकि मैनेजमेंट के जरिए लेनदेन करके पद भरे जा सकें। इस बारे में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जीतेंद्र कुमार से बात करने की कोशिश की गई। कई बार संपर्क करने के बाद भी उन्होंने फोन काट दिया। उन्हें इस बारे में मैसेज भी किया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।


शिक्षक संगठनों ने मंशा पर उठाए सवाल

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पहले भी शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षाएं करा चुका है लेकिन अभी तक एक भी भर्ती नहीं हुई है। दो साल पहले 7145 शिक्षकों की भर्ती की शुरुआत हुई। वह भर्ती भी लटकी हुई है। इसी तरह 925 प्रधानाचार्यों की भर्ती भी फंसी है। 2011 से बोर्ड कोई भर्ती नहीं कर सकता है।
बिना बोर्ड बने कैसे भर्ती होंगे 10000 शिक्षक

ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती गन्दे काम -->> Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook