केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 3 लाख पदों पर इन विभागों में होंगी भर्तियाँ

केंद्र सरकार अगले वित्तीय वर्ष में 2.83 लाख नई नौकरियां निकालेगी। बीते सप्ताह वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से पेश किए गए बजट में यह अनुमान जताया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार फाइनैंशल इयर 2017-18 में ये नौकरियां निकालेगी।
बजट डॉक्युमेंट्स के मुताबिक 2016 में केंद्रीय प्रतिष्ठानों में 32.84 लाख कर्मचारी कार्यरत थे, 2018 तक इस आंकड़े को 35.67 लाख करने की योजना है। गृह मंत्रालय में 6,076 और कर्मचारियों की भर्ती होगी और 2018 तक मिनिस्ट्री में कुल एंप्लॉयीज का आंकड़ा 24,778 तक पहुंचने की संभावना है।
इसके अलावा पुलिस विभागों में ही 1.06 लाख वर्कफोर्स बढ़ाने की योजना है। अगले साल पुलिस बल की संख्या 11,13,689 हो जाएगी। 2016 के आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के मातहत काम करने वाले पुलिस विभागों में 10,07,366 पुलिसकर्मी हैं। बजट डॉक्युमेंट्स के मुताबिक विदेश मंत्रालय में फिलहाल 9,294 कर्मी हैं, अगले फाइनैंशल इयर में इनमें 2,109 का इजाफा किया जाएगा।
यही नहीं नए गठित किए गए स्किल डिवेलपमेंट ऐंड आंत्रप्रेन्योर्शिप मिनिस्ट्री में भी 2018 तक 2,027 कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना है। 2016 में इस मंत्रालय में महज 53 कर्मचारी ही थे। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अतिरिक्त वर्कफोर्स के जरिए केंद्र सरकार को जनता से जुड़ी योजनाओं को तेज करने में मदद मिलेगी।

इन विभागों में होंगी इतनी भर्तियां…
– 2018 में गृह मंत्रालय 6,076 और कर्मचारियों की भर्ती कर अपने कार्यबल को 24,778 तक पहुंचाएगा।
– पुलिस विभाग में तकरीबन 2.06 लाख नई भर्तियां की जाएंगी। इससे अगले साल तक पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्‍या 11,13,689 तक पहुंच जाएगी।
– केंद्र सरकार के तहत आने वाले पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्‍या 2016 के आंकड़ों के अनुसार 10,07,366 है।
– विदेश मंत्रालय में भी 2,109 लोगों की भर्ती की जाएगी। अभी इस मंत्रालय में 2016 के आंकड़ों के अनुसार 9,294 लोग काम करते हैं।
– 2018 में हाल ही में बने कौशल विकास और आंत्रप्रेन्‍योरशिप मंत्रालय में  2,027 नौकरियां आएंगी। 2016 के आंकड़ों के अनुसार, इस मंत्रालय में सिर्फ 53 कर्मचारी हैं।


यहां भी होगी बहाली…
– नागरिक उड्डयन मंत्रालय में 2018 में 1,045 नौकरियां आने की संभावना है। 2006 के आंकड़ों के मुताबिक इस मंत्रालय में 1,141 कर्मचारी है।
– डाक विभाग में 20,442 भर्तियां होंगी और इसके कर्मचारियों की संख्‍या बढ़ाकर 4,48,840 की जाएगी।
– इसी प्रकार पर्यावरण मंत्रालय में 2,165, अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय में 91, खनन मंत्रालय में 1,351, अंतरिक्ष विभाग में 1,351, कार्मिक मंत्रालय में 2,367 और जल संसाधन मंत्रालय में 3,632 कर्मचारी नियुक्‍त किए जाने का आकलन है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Breaking News This week