इलाहाबाद : सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती परीक्षा
की तारीख में बदलाव से प्रतियोगी परीक्षाओं के नियमित अभ्यर्थियों को भले
ही दिक्कत हो लेकिन, नए आवेदकों को इससे राहत भी पहुंची है। उन्हें परीक्षा
की तैयारी के लिए अतिरिक्त मौका मिला है।
आवेदन की अंतिम तारीख 16 अप्रैल
थी। इसके 20 दिनों बाद ही परीक्षा होने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से
पहली बार शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के सामने समय की कमी बड़ी समस्या थी।
आयोग ने परीक्षा की तारीख में बदलाव दरअसल याचियों को भी इसमें शामिल होने
का अवसर देने के लिए किया है। कोर्ट से कई याचिकाओं पर आदेश उस समय हुआ था
जब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख निकट आ गई थी। ऐसे में इसकी संभावना पहले
ही जताई गई थी कि छह मई को घोषित परीक्षा की तारीख में बदलाव होगा। जिसको
लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में नियमित रूप से शामिल होने वाले अभ्यर्थियों
के सामने विभिन्न परीक्षाओं की प्राथमिकता चयन को लेकर समस्या उत्पन्न हो
गई। क्योंकि इस परीक्षा में ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है जिनका चयन
अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अब तक नहीं हो सका है। दूसरी ओर शिक्षक
भर्ती में पहली बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास समय की कमी थी। ऐसे
अभ्यर्थियों के पास परीक्षा की तैयारी का कोई अनुभव भी नहीं है। लिहाजा
आयोग से परीक्षा के लिए डेढ़ महीने से भी अधिक दिनों की वृद्धि से नए
आवेदकों को तैयारी करने का अतिरिक्त मौका मिला है।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें