इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड जल्द ही उप्र के अशासकीय
सहायताप्राप्त कालेजों में प्रधानाचार्यो की तैनाती के लिए नया विज्ञापन
जारी करेगा। 1015 पदों का आवेदन लेने के लिए एनआइसी वेबसाइट तैयार करेगा।
इसमें ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।
वहीं, 2016 की लिखित परीक्षा, 2013
प्रवक्ता इतिहास, 2009 व 2010 के अतिरिक्त शिक्षकों के समायोजन पर बैठक में
कोई निर्णय नहीं हो सका है। इससे प्रतियोगी निराश हैं। 1चयन बोर्ड के
पुनर्गठन के बाद मंगलवार को इसकी दूसरी बैठक हुई। इसमें यह तय हुआ कि 2013
के बाद संस्था प्रधान यानि अशासकीय कालेजों के प्रधानाचार्यो का कोई
विज्ञापन नहीं जारी हुआ है। इधर जिलों से करीब 1015 पदों का अधियाचन बोर्ड
को मिला है। इसका जल्द विज्ञापन निकालने और एनआइसी से संपर्क करके आवेदन
लेने को वेबसाइट तैयार कराई जाएगी, ताकि सभी आवेदन ऑनलाइन हो सकें। बोर्ड
में तय हुआ कि चयन बोर्ड की कार्य संस्कृति व अनुशासन को बढ़ावा देने को
कार्यरत सभी के परिचय पत्र अनिवार्य रूप से जारी होंगे। वहीं, समय बद्धता
पर शासन का विशेष जोर है ऐसे में बायोमीटिक हाजिरी व्यवस्था लागू होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें