बदायूं : प्राथमिक विद्यालयों में 68500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत
चयनित दो अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी दफ्तर से गायब हो गए हैं।
शासन के भर्ती संबंधी सूचना मांगने के
बाद विभागीय कर्मचारियों को प्रमाण पत्र न होने की जानकारी हुई। इससे
कर्मचारियों के होश उड़ गए। बार-बार प्रमाण पत्रों की गिनती करने के बाद भी
प्रमाण पत्र नहीं मिले।
भर्ती प्रक्रिया के तहत 754 अभ्यर्थियों की काउंसि¨लग की जानी थी।
काउंसि¨लग के बाद तिथि निर्धारित कर 716 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का
वितरण किया गया। थोड़ी समस्या को दूर करने के बाद तीन दिन बाद 14 और
अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला। आठ अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध
होने पर शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है, जबकि 16 अभ्यर्थी मेन काउंसि¨लग
से ही अनुपस्थित रहे थे तो उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया
था। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन ने भर्ती किए गए
शिक्षक-शिक्षिकाओं की जानकारी मांगी। जिसपर अभ्यर्थियों के शैक्षिक
प्रमाणों की गिनती गई। जिसमें दो अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र
नहीं मिले। भर्ती कार्य देख रहे लिपिक से जानकारी की, लेकिन उनके पास भी
प्रमाण पत्र नहीं मिले। शाम तक अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्रों की गिनती चलती
रही। वर्जन..
प्रमाण पत्र गायब होने की जानकारी नहीं है। किसी के भी शैक्षिक प्रमाण
पत्र गायब नहीं हो सकते। अन्य फाइलों के साथ मिल जाने की वजह से नहीं मिल
रहे होंगे। जानकारी करने के बाद अग्रिम कार्यवाही होगी।
- राम मूरत, प्रभारी बीएसए
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें