Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक शिक्षा परिषद की मीटिग मे परीक्षा के संम्बन्ध मे बताये गये मुख्य बिन्दु : ऐसे करानी होगी परीक्षा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

मीटिग मे परीक्षा के संम्बन्ध मे बताये गये मुख्य बिन्दु
1- कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगा.
2- कक्षा 2 और तीन की 50% मौखिक 50% लिखित

 3- कक्षा चार व पाँच की 30% मौखिक व 70% लिखित परीक्षा होगी।

4- कक्षा छै सात व आठ की शत प्रतिशत लिखित परीक्षा होगी।

 5-परीक्षा मे कापी, टेबूलेशन शीट, रिजल्ट कार्ड, धागा, सुई इत्यादि परीक्षा संम्बन्धित साम्रगी हेतु प्राथमिक स्तर पर ₹7.50 व जूनियर स्तर पर ₹15.00 प्रति बच्चा रखरखाव खाते मे मिलेगा।

6- बच्चो को रोल नम्बर आबंटित होगा रोल नम्बर मे विद्यालय कोड कक्षा व बच्चे का
रजिस्टर का नम्बर विद्यालय कोड आकस्मिक अवकाश के प्रारउ्प पर बी. ई.ओ. ने अाबंटित कर रखा है जैसे विद्यालय कोड किसी विद्यालय का 40 है तो कक्षा पँाच का छात्र है रजिस्टर मे रोल नम्बर 10 पर अंकित है तो उसका रोल नम्बर होगा-PS40-C5-10. यदि जूनियर है तो PS की जगह UPS हो जायेगा।

7- सिटिग प्लान कक्षा कक्ष वार बना कर कक्षा के बाहर चिपकाना है बच्चाे को मिला कर बैठाना कक्षा-2 को कक्षा-3 के साथ 4 को  5 के साथ, इसी तरह जूनियर मे भी।

8- कक्ष निरीक्षको की डियूटी व सिटिग प्लान फाईल मे बना कर रखे यदि शिक्षक कम व कक्षा ज्यादा है तब कई कक्षाओ का कक्ष निरीक्षण एक को कर सकते है

9- प्रशन पत्र एक घंटा पहले संकुल से मिलेगा

10- प्रशन पत्र   एक अघ्यापक व दो SMC सदस्यो के सामने खोला जायेगा।

11- परीक्षा की कापियाँ कक्षा 5 की संकुल पर व आठ की बीआरसी पर जाँची जायेगी।

12- परीक्षा मे 10-10 अंक की दो सत्र परीक्षा 30 अंक की अर्ध वार्षिक व 50 अंक की वार्षिक परीक्षा होगी जिन विषयो मे सत्र परीक्षा नही होती है उनकी अर्ध वार्षिक 50 अंक की होगी।

13- उत्तर पुस्तिका तीन माह तक सुरक्षित रखनी है रिजल्ट 27 मार्च को सुनाना है।

14-परीक्षा मे निरीक्षण पुस्तिका, अनुपस्थित छात्र रजिस्टर बनेगी।

15- बच्चो की कक्षा उन्नति रोकी नही जायेगी यानि किसी को फेल नही करना है।

16- बच्चो से पुरानी किताबे जमा करानी है। 

Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news