Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

तीन आइएएस और 42 पीसीएस अफसरों के तबादले

तीन आइएएस और 42 पीसीएस अफसरों के तबादले: लखनऊ : राज्य सरकार ने रविवार को तीन आइएएस और 42 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। आइएएस अधिकारियों में सुख लाल भारती को सहारनपुर विकास प्राधिकरण के साथ ही नगर आयुक्त का प्रभार भी दिया गया है।
पीसीएस अफसरों मे नंदलाल सिंह को उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ का कुलसचिव बनाया गया है। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलसचिव रहे शत्रोहन वैश्य को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है जबकि इलाहाबाद में एडीएम नजूल रहे चतुभरुजी गुप्ता को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। इलाहाबाद के जिलाधिकारी एलवाइ सुहास की पत्नी ऋतु सुहास का जनवरी में आगरा के अपर नगर आयुक्त पर किया गया स्थानांतरण अब निरस्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news