इलाहाबाद : बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आठ अक्टूबर से होने
जा रही है। इसके प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड हो रहे हैं। डायट व निजी
कालेज के प्राचार्य गुरुवार से उसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा पहली
बार हर जिले के राजकीय बालक, राजकीय बालिका व अशासकीय कालेजों में हो रही
हैं।
इसलिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने डीआइओएस को विस्तृत
दिशा-निर्देश दिए हैं। बीटीसी 2015 तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट आने के बाद
मूल्यांकन पर गंभीर सवाल उठे थे। प्रशिक्षुओं का आरोप था कि शिक्षकों ने छह
साथियों को कुछ विषयों में पूर्णाक से अधिक अंक दे दिए हैं। इसके लिए सभी
जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी कराने के निर्देश हुए हैं। इस
मामले का संज्ञान लेकर एससीईआरटी के निदेशक संजय सिन्हा ने बीटीसी 2015
चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा राजकीय व अशासकीय कालेजों में कराने का निर्देश
दिया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि
परीक्षा केंद्र तय हो चुके हैं और इम्तिहान की तैयारी भी पूरी है। सात
अक्टूबर तक हर जिले में प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं मुहैया करा दी
जाएंगी। बुधवार शाम को प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड कराया जा रहा है,
गुरुवार से डायट व निजी कालेजों के प्राचार्य उसे डाउनलोड कर सकते हैं। उस
पर मुहर व हस्ताक्षर करके ही जारी करना है। बिना प्रवेश पत्र के
प्रशिक्षुओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति न दी जाए। कक्ष में
प्रशिक्षुओं को अनुक्रमांक के अनुसार ही बैठाने के निर्देश हैं। केंद्रों
की सुरक्षा को पुलिस बल भी तैनात करने के निर्देश हुए हैं। परीक्षा के बाद
संबंधित जिले के डायट मुख्यालयों पर उत्तर पुस्तिकाएं शील्ड करके जमा की
जाएंगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें