Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीएड की पढ़ाई होगी महंगी - (News By Dainik Jagran)

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : अगले शैक्षिक सत्र से बीएड का कोर्स दो वर्षीय होने के कारण अब इसकी पढ़ाई महंगी हो जाएगी। निजी कॉलेजों के लिए बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम की फीस तय करने के लिए शासन स्तर पर कवायद शुरू हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक बीएड के दो वर्षीय कोर्स पाठ्यक्रम की फीस 80 हजार रुपये से 90 हजार रुपये के बीच होने की संभावना है। 1वर्तमान में निजी कॉलेजों में बीएड के एक वर्षीय कोर्स की फीस 51250 रुपये निर्धारित है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने बीएड के कोर्स को दो वर्षीय करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
एनसीटीई की अधिसूचना के क्रम में राज्य सरकार की ओर से 2015-16 से प्रदेश में बीएड का दो वर्षीय पाठ्यक्रम संचालित करने की तैयारी की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए फीस तय करने की कवायद में जुट गया है। बीएड के फीस निर्धारण के लिए प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक हो चुकी है। छात्रों में बीएड कोर्स के प्रति कम होते रुझान को देखते हुए बैठक में राय जाहिर की गई कि बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए एक वर्षीय कोर्स की दोगुनी फीस लागू करना उचित नहीं होगा।

दो वर्षीय पाठ्यक्रम होने की वजह से छात्र बीएड करने में हिचकिचाएंगे, वहीं फीस ज्यादा बढ़ने पर वह हतोत्साहित भी होंगे। ऐसे में बैठक में विचार व्यक्त किया गया कि बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के पहले साल की फीस को पहले की तरह 51250 रुपये ही रहने दिया जाए। इसमें से प्रवेश शुल्क आदि ऐसी मदों को घटाते हुए जो कि सिर्फ एक बार जमा किये जाते हैं, बची हुई धनराशि दूसरे साल की फीस के रूप में ली जाए। दूसरे साल की फीस 30 से 35 हजार रुपये हो सकती है। वैसे शासन स्तर पर गठित समिति ने बीएड दो वर्षीय कोर्स की फीस के बारे में अंतिम निर्णय नहीं किया है, लेकिन दो साल की फीस 80 हजार से 90 हजार रुपये के बीच तय होने की संभावना है।

 http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news