Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

देहात से नगर क्षेत्र में आएंगे 54 शिक्षामित्र : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

देहात से नगर क्षेत्र में आएंगे 54 शिक्षामित्र

मथुरा: पहले और दूसरे बैच के 54 शिक्षामित्र देहात क्षेत्र से नगर क्षेत्र में आएंगे। इसके लिए अब प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें पहले बैच के नौ और दूसरे बैच के 45 शिक्षामित्र शामिल हैं। पूर्व में बीएसए द्वारा इन शिक्षामित्रों को काउंस¨लग के दौरान देहात क्षेत्र के स्कूलों में भेज दिया गया था।

शिक्षामित्रों के पहले बैच का समायोजन अगस्त माह में हुआ था। इस दौरान नगर क्षेत्र के शिक्षामित्रों को भी देहात में समायोजित कर दिया गया था। वहीं दूसरे बैच का समायोजन अप्रैल माह में हुआ तो इनकी काउंस¨लग में भी शहर के शिक्षामित्रों को देहात के स्कूल दे दिए गए। मामले में शिक्षा निदेशक द्वारा दिए गए निर्देश पर अब नगर क्षेत्र के शिक्षामित्रों को नगर क्षेत्र के विद्यालयों में ही समायोजित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत पहले बैच के नौ और दूसरे बैच के 45 शिक्षामित्रों को अब देहात क्षेत्र से नगर क्षेत्र में लाया जाएगा।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news