Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

14 से 21 मार्च तक होने वाली परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा के लिए 18 करोड़ धनराशि जारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

परिषदीय स्कूलों में 14 से 21 मार्च तक होने वाली कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा के लिए शासन ने 18.02 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यह धनराशि सभी जिलों को आवंटित कर दी गई है।
शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के बाद यह पहला मौका है जब परिषदीय स्कूलों में परीक्षा संपन्न कराने के लिए धनराशि जारी की गई है। सचिव बेसिक शिक्षा आशीष कुमार गोयल ने बताया कि यह धनराशि वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र छपवाने और उत्तर पुस्तिकाएं खरीदने पर खर्च की जाएगी।
स्कूलों के लिए जारी की गई धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाएगी। इस बारे में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सकरुलर जारी कर दिया गया है।
गोयल ने बताया कि कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रति छात्र अधिकतम 10 रुपये की सीमा तक धनराशि खर्च की जाएगी। इसमें से ढाई रुपये जिला स्तर पर प्रश्नपत्रों की छपाई और साढ़े सात रुपये उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था के लिए दी गई है। उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था विद्यालय प्रबंध समिति करेगी।

null
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news