Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

भाभी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

 शाहजहांपुर : गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के एक युवक ने दिल्ली में रिश्ते की भाभी को पहले प्रेमजाल में फंसाया। फिर पांच साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती की अश्लील वीडियो बनाई।
युवती ने दिल्ली के बसंत विहार थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक को यहां चौराहे से दबोच लिया। पुलिस आरोपी युवक को लेकर दिल्ली रवाना हो गयी।
गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र निवासी विष्णु दयाल का पुत्र प्रकाश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
वह दिल्ली के बसंत विहार क्षेत्र में रहता है। दिल्ली में रहने वाली रिश्ते की भाभी के घर प्रकाश का आना जाना था। इस दौरान प्रकाश और रिश्ते की भाभी के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रकाश ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ दिन पहले ही प्रकाश दिल्ली से घर लौट आया था। शुक्रवार की सुबह दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों ने प्रकाश को कटरा चौराहे पर दबोच लिया। दोनों सिपाही उसे लेकर कटरा थाने पहुंचे। तब प्रकाश की करतूत का खुलासा हुआ। दरअसल प्रकाश ने प्रेमप्रसंग में फंसी रिश्ते की भाभी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। प्रकाश अश्लील वीडियो के जरिये युवती को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इतना ही नहीं प्रकाश ने पांच साल तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। प्रकाश के दिल्ली से भागने के बाद युवती उसे संभावित स्थानों पर तलाश करती रही। बाद में युवती ने बसंत विहार थाने में प्रकाश के खिलाफ पांच साल पूर्व प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने तथा दुष्कर्म करने के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कराया। बसंत विहार थाने के दो सिपाही प्रकाश को गिरफ्तार करने यहां पहुंचे। तब जानकारी हुई कि प्रकाश गंगवार शुक्रवार की सुबह कहीं जाने के लिए कटरा चौराहे पर खड़ा है। जिस पर दिल्ली पुलिस के दोनों सिपाहियों ने उसे दबोच लिया।
पीड़िता की निशानदेही पर पकड़ा आरोपी

बताते हैं कि अश्लील वीडियो बनाकर पांच साल तक ब्लैकमे¨लग और शारीरिक शोषण की शिकार युवती भी दिल्ली पुलिस के साथ यहां पहुंची थीं। पीड़िता की निशानदेही पर ही आरोपी प्रकाश को दबेचा गया। दिल्ली पुलिस आरोपी युवक गिरफ्तार कर रवाना हो गयी। इससे पहले मामले की भनक लगने पर तमाम लोग आरोपी युवक को देखने के लिए थाने में जुटे।
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news