Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एलटी ग्रेड से प्रवक्ता बनने की राह जल्द खुलेगी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड से प्रवक्ता बनने की राह जल्द खुलेगी। सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार की ओर से यह आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रवक्ता संवर्ग की नियमावली बन गई जो
इसी महीने में जारी हो जाएगी। नियमावली जारी होते ही प्रोन्नति की प्रक्रिया चालू हो जाएगी। यह भी बताया कि प्रधानाचार्य पद पर प्रोन्नति के लिए सेवा को शिथिल करने के प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया है।
शिक्षक संघ की ओर से राजकीय शिक्षकों को वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ देने का मुद्दा उठाये जाने पर उन्होंने इस सिलसिले में फाइल वित्त विभाग को भेजने का निर्देश दिया। बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय, प्रांतीय महामंत्री छाया शुक्ला व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


Sponsored links :
null
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news