लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- UPTET 2026 आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं एवं समाधान 🚨
- *UPSSSC द्वारा PET 2025 से अब तक जारी विज्ञापनों की सूची।*✅
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
Govt Jobs : Opening
2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को आजाद पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष हुई बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता का विरोध किया। अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण उच्च अधिकारियों से मिलकर अति शीघ्र कराया जाएगा। सरकार को संसद में अधिसूचना पारित कराकर तत्काल 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करना चाहिए। बैठक में प्रांतीय महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लालमणि पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमलता गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें