लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट
की परीक्षाएं सात फरवरी, 2019 से शुरू होंगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश
शर्मा ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में इसके निर्देश दिए। उन्होंने 16
कार्य दिवसों में ही दोनों परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए कहा है। यूपी
बोर्ड की ओर से शुक्रवार तक पूरी परीक्षा का टाइम टेबिल घोषित किए जाने के
आसार हैं।
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस बार परीक्षाएं फरवरी माह में ही
संपन्न करा ली जाएं। चूंकि इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सभी विषयों
के एक-एक ही प्रश्नपत्र हैं, इसलिए बोर्ड के लिए इसमें समस्या भी नहीं
होगी। योजना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये परीक्षा की तैयारियों की
समीक्षा करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा फरवरी में त्योहार अवकाश व कुंभ पर्व
भी है। परीक्षा तिथियों के निर्धारण में इनका भी ख्याल रखा जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- जनपद के किसी भी दिव्यांग शिक्षक का तबादला गैर जनपद नहीं हुआ शिक्षकों में रोष
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPESSC को मिला नया अध्यक्ष: पूर्व DGP प्रशांत कुमार नियुक्त, शिक्षक भर्तियों में आएगी तेजी
- संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति को नियमावली में संशोधन, अब यह होगा चयन का आधार
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें