Breaking Posts

Top Post Ad

बड़ी खबर: यूपी में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, अर्हता में होगा बदलाव

 उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बीएड, बीटीसी व diploma in elementary education के बेरोजगार अभ्यर्थियों को यह खबर राहत प्रदान करने वाली है। बता दें कि यूपी योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा लिए गए निर्णय में यूपी में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है।

इस खबर को सुनने के बाद बेरोजगारों ने राहत की सांस ली है। यदि देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में पिछली शिक्षक भर्ती के रूप में 69000 शिक्षक भर्ती हुई थी जिसके बाद अभी तक कोई शिक्षक भर्ती सरकार द्वारा नहीं की गई। हालांकि 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियों के 6800 पदों पर भर्ती होना शेष है।

गौरतलब है कि 68500 शिक्षकों की भर्ती में कुल 27000 पद रिक्त रह गए थे इस शिक्षक भर्ती में तकरीबन 41,500 शिक्षकों की ही भर्ती हुई थी। शासन के नोटिफिकेशन के द्वारा शिक्षक अनुपात के चलते उत्तर प्रदेश में तकरीबन 50 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती होना शेष है।

शासन के 50 हजार शिक्षकों के पदों की भर्ती के नोटिफिकेशन को यदि पिछली शिक्षक भर्तियों में रिक्त रह गए पदों के साथ छोड़ दिया जाए तो अकेले उत्तर प्रदेश में तकरीबन 97000 शिक्षक पदों की भर्ती नोटिफिकेशन 2024 के चुनाव के मद्देनजर जारी किया जाना शेष है।

उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगारों की इस बड़ी शिक्षक भर्ती को करके जहां परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करेगी वहीं दूसरी ओर बेरोजगारों का एक बड़ा बड़ा वोट बैंक साधेगी।

इसके अलावा आपको बता दे कि शासन द्वारा बड़ी शिक्षक भर्ती की तैयारी करने के लिए शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव करने की बात कही है नई नियमावली के बाद ही सरकार द्वारा नई शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

राज्य सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल गवर्नमेंट ऑफ यूपी से ट्वीट करते हुए कहा है कि शिक्षक भर्ती की अर्हता एक समान करने की तैयारी

No comments:

Post a Comment

Facebook