Important Posts

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग 26 अप्रैल तक लेगा UPTET के आवेदन

प्रयागराज : वर्ष 2021 के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग टीईटी का आयोजन करा रहा है। आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक शर्तें, अर्हता, शुल्क और दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। 


आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर या दोनों स्तरों की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दोनों स्तर की टीईटी के आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को एक ही आनलाइन आवेदन में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा के चयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आयोग ने आवेदन के समय शुल्क भुगतान संबंधी अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए दो बैंकों से समझौता (एमओयू) किया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार टीईटी-2026 परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें और वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें।

UPTET news

Advertisement