Breaking Posts

Top Post Ad

17 लाख संविदा कर्मियों की आवाज बनेगी भाजपा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

भारतीय जनता पार्टी ने 17 लाख संविदा कर्मियों की आवाज बनने की तैयारी की है। इसके लिए रविवार को राजधानी लखनऊ में होने वाली रैली में राजनाथ व अमित शाह भाग लेंगे।चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के लोगों को जोड़ने की कोशिश में जुट गयी है।
प्रदेश में पिछले कुछ वर्षो में भारी संख्या में संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। अब ये लोग स्थायी नियुक्ति की मांग करने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इनकी लड़ाई हाथ में लेने का फैसला लिया है। इसकी कमान सांसद कौशल किशोर ने संभाली है। रविवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल मैदान में संविदा कर्मियों की रैली के साथ उन्हें बहाल करने की मांग उठायी जाएगी। कौशल किशोर ने बताया कि रविवार की रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के नेता तो रहेंगे ही। रविवार की रैली से संविदा कर्मियों की लड़ाई का बिगुल फूंका जाएगा।1आरक्षण समर्थकों की नजर : इस रैली पर आरक्षण समर्थकों की भी नजर है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश वर्मा ने बताया कि स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें रैली के दौरान भाजपा नेताओं के रुख पर मंथन होगा।6राजधानी में रैली आज, राजनाथ व अमित शाह होंगे शामिल

Sponsored links :
null
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook