Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपी टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। यूपी टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने मालवीय आवास पर धरना देकर अपनी मांगों को उठाया। नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस संबंध में प्रदेश सरकार को निर्देशित कर चुका है। उस आधार पर नियुक्तियां दी जाएं।मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदयेंद्र शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट उप्र सरकार को निर्देशित कर चुका है कि टीईटी 2011 परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 70 प्रतिशत और आरक्षित वर्गके लिए 65 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों को नियुक्ति दी जाए।
ऐसा न होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश है और धरना-प्रदर्शन कर अहिंसात्मक आंदोलन करने को मजबूर हैं।बिसौली ब्लाक अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी सुनवाई नहीं करता है, तो मोर्चा कोर्ट की अवमानना के संबंध में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाएगा।धरना-प्रदर्शन में चक्रेश, विश्राम सिंह, अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रमोद कुमार, पूजा आदि ने विचार रखे।

 
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news