Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

जीव विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान की ‘आंसर की’ जारी

इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने दो फरवरी को हुई टीजीटी जीव विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान परीक्षा की ‘आंसर-की’ बुधवार को जारी कर दी है। चयन बोर्ड अध्यक्ष डॉ. परशुराम पाल ने बताया कि परीक्षार्थी ‘आंसर की’ से मिलान करके अपनी आपत्ति उनके कार्यालय को भेज सकते हैं। चयन बोर्ड कार्यालय में अभ्यर्थियों की आपत्ति एक सप्ताह तक ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित ‘आंसर की’ जारी करके अभ्यर्थियों को एक अवसर दिया जाएगा। इसके बाद ही ओएमआर का मूल्यांकन करके परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इससे पहले चयन बोर्ड की ओर से 25 जनवरी को हुई टीजीटी परीक्षा के उत्तर भी जारी कर दिया था।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news