Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

आज से शुरू होगी परिषदीय विद्यालय में बच्चों की परीक्षा

आज से शुरू होगी परिषदीय विद्यालय में बच्चों की परीक्षा
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। परीक्षा के बाद 25 मार्च तक मूल्यांकन कार्य भी पूरा करना होगा। इसके बाद परीक्षा फल की घोषणा 28 मार्च को की जाएगी। बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर एक से तीन बजे तक होगी।
परीक्षा के लिए विद्यालय स्तर पर प्रश्नपत्रों की व्यवस्था की जा चुकी है। बुधवार को सुबह 10 से 12 बजे तक कक्षा एक और दो में मौखिक गणित, कक्षा तीन, चार और पांच में गणित की परीक्षा होगी। दोपहर एक से तीन बजे तक कक्षा एक और दो में गणित लिखित, कक्षा तीन, चार, व पांच में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी। सुबह 10 बजे से कक्षा छह से आठ तक की गणित की परीक्षा होगी।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news