Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

Badaun News : जल्द जारी किए जाएं नियुक्ति पत्र

जल्द जारी किए जाएं नियुक्ति पत्र
बदायूं। जूनियर में गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती के संबंध में मंगलवार को अभ्यर्थी सांसद धर्मेंद्र यादव से उनके आवास पर मिले। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द प्रक्रिया बढ़वाते हुए नियुक्ति पत्र जारी करवाने की मांग की।
ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रदेश में 29,334 गणित विज्ञान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। जिले में 498 पदों पर कई चक्र में काउंसिलिंग प्रक्रिया हो चुकी है। बावजूद इसके लिए अभी तक नियुक्ति पत्र प्रदान नहीं किए जा सके हैं। कहा कि आठ माह से वह ओरिजनल दस्तावेज जमा कर नौकरी की आस में बैठे हैं।
उन्होंने जल्द से जल्द प्रक्रिया बढ़वाते हुए नियुक्ति पत्र दिलवाने की मांग की। इस मौके पर अमित गुप्ता,मोहित पाल, गोविंद गुप्ता, दीपक मिश्रा, शमी गुप्ता, अमित शर्मा, प्रवीन गुप्ता, श्रीकिशन वर्मा, मयंक द्वीप, सचिंद्र कुमार, मुनेंद्र सिंह, पवित्र राठौर, राहुल राठौर, गोविंद सिंह, अभिषेक गुप्ता, अनुभव सिंह, दीपक राठौर आदि मौजूद रहे।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

हेल्थ फैशन खाना खज़ाना सरकारी नौकरी ब्यूटी टिप्स रिलेशनशिप सक्सेस मंत्र लाइफस्टाइल चटर-पटर फोटो धमाल

UPTET news