Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षकों को रिटायरमेंट में मिला सत्र परिवर्तन का लाभ : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शिक्षकों को रिटायरमेंट में मिला सत्र परिवर्तन का लाभ
शाहजहांपुर : माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों में इस सत्र में अवकाश प्राप्त करने वाले शिक्षकों की बल्ले हो गई। सत्र प्रारंभ व अंत परिवर्तन का लाभ आखिर शिक्षकों को अदालती लड़ाई के बाद मिल ही गया। परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 31 मार्च 2015 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक इस माह सेवानिवृत्त न होकर अब 31 मार्च 2016 में सेवानिवृत्त होंगे।

प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा उच्च न्यायालय में दायर रिट पर प्रदेश सरकार के 30 जून को सेवानिवृत्ति वाले आदेश पर स्टे कर दिया गया है। इसको संघ ने शिक्षकों की एक बड़ी जीत बताया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष संजय ¨सह ने बताया परिषदीय विद्यालयों में शासन के आदेशानुसार शिक्षा सत्र एक अप्रैल से प्रारम्भ हो गया है। इसलिए शिक्षकों का रिटायरमेंट भी जून में न होकर 31 मार्च को होना चाहिए। इसी मसले को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने उच्च न्यायालय में रिट दायर की गयी थी। जिस पर ने स्टे कर दिया है । अब ऐसे शिक्षक जिनकी जन्म तिथि 2 अप्रैल 1953 या इसके बाद की है वे सभी 31 मार्च 2016 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्राथमिक शिक्षक संघ की बहुत बड़ी जीत है। संघ द्वारा दायर रिट पर स्टे का लाभ पूरे प्रदेश के सैकड़ों शिक्षकों को लाभ मिलेगा ।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news